भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर मनाई गई.

    भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर मनाई गई.

    रांची (RANCHI)भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे झारखंड में मनाई जा रही है.भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में बूथ स्तर पर मनाई गई. इसी कड़ी में राजधानी रांची के हातमा बस्ती में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया.


    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो सिर्फ एक मूल मंत्र ही नहीं बल्कि उसे आज अपने जीवन में चरितार्थ करने की जरूरत है. 


    उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे किसी भी राष्ट्र का निर्माण और विकास किया जा सकता है.बाबा साहब ने अपने संविधान में सभी को समान अधिकार देने का काम किया ताकि राष्ट्र का निर्माण बेहतर हो सके.


    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज उन सभी महापुरुषों को याद कर रही है जिसे किसी राजनीतिक द्वेष के कारण भूलने को विवश कर दिया गया था। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पूरे देश में मनाई गई, वही आज हम सभी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं.


    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष के के गुप्ता, भाजपा रांची महानगर महामंत्री बलराम सिंह, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष, जितेंद्र वर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री योगेंद्र लाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश राम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल, रांची महानगर जिलाध्यक्ष राम लगन राम एवं अन्य अतिथि उपस्थित हुए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news