तपती गर्मी से मिलेगा जल्द ही राहत, पढ़िए झारखंड में कहां कब होगी बारिश....

    तपती गर्मी से मिलेगा जल्द ही राहत,  पढ़िए झारखंड में कहां कब होगी बारिश....

    रांची (RANCHI) : राज्य में पिछ्ले 24 घण्टे में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. साथ ही राज्य के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं लू की भी स्थिति बनी रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया. 12 अप्रैल को मध्य झारखंड में मौसम शुष्क रहा. वहीं 14 से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं.

    14 और 16 को यहां होगी बारिश

    राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 13 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा असमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा. 14 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. जबकि शेष भागों में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 16 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल के साथ गजन और हल्की वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अगले 2 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल की संभावना है.

    यहां चलेगी लू

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए 13 और 14 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है. वहीं 15 अप्रैल को मौसम तापमान रहेगा और 16 अप्रैल को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की और बादल भी देखी जा सकती है.

    कल रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान

    13 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. तथा आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 14 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा. 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 रहेगा. आंशिक बादल छाए रहेंगे. 18 अप्रैल को आंशिक बादल भी छाए रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news