झारखंड में अराजक तत्वों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ा - दीपक प्रकाश


रांची (RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने लोहरदगा रामनवमी जुलूस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. दीपक प्रकाश ने हमले में घायल लोगों से रिम्स जाकर मिले, घटना की जानकारी ली और समुचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए. मौके पर उन्होंने कहा कि यह समाज विरोधी असामाजिक तत्वों के द्वारा शांतिपूर्ण जुलूस पर कायराना हमला है. कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ा है. उन्होंने कहा कि यह राज्य को अशांत करने की गहरी साजिश है. पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करे. दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए.
4+