रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हथियारों के साथ भक्तों ने किया प्रदर्शन

    रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हथियारों के साथ भक्तों ने किया प्रदर्शन

    लोहरदगा(LOHARDAGA): रामनवमी को लेकर लोहरदगा शहरी क्षेत्र में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में 98 आखाड़ा शामिल हुए. थाना टोली से मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया. शोभायात्रा तेतरतर, हनुमान मंदिर, अपर बाजार होते हुए मैना बगीचा की ओर रवाना हो गई. बड़े ही भव्य  तरीके से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई. झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी. छोटे छोटे बच्चे अपने हाथ में तलवार लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभायात्रा के आगे आगे चांदी के  बने हनुमान जी की सवारी निकली. हाथ में हनुमान पताका लेकर भक्तजन चलते रहे. पहली बार बड़ी संख्या में भक्तजन भगुआ रंग का बना वस्त्र धारण किए हुए थे. युवतियों की भी टोली इस शोभायात्रा में भगुआ रंग में रंगी हुई नजर आई.  

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news