खजूर पर्व के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, प्रभु यीशु के लगाए जयकारे

    खजूर पर्व के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, प्रभु यीशु के लगाए जयकारे

    गुमला(GUMLA): संत अलोईस चर्च कुदा में रविवार को खजूर पर्व के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई.   जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत( रोमन कैथोलिक), संत अलोईस चर्च कुदा में रविवार को चालीसा काल के 34 वें दिन पर खजूर पर्व को लेकर फादर गाब्रिएल आईंद व फादर अजीत केरकेट्टा के द्वारा सुबह में सबसे पहले पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान कराया गया. इसके बाद मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश करने और राजा की तरह उनके स्वागत किये जाने की घटना को याद करते हुये खजूर के डालियों को हिलाकर आशीष व उनका स्वागत किया गया.

    मसीही समुदाय के लोग गुड फ्राइडे और पास्का पर्व की आध्यात्मिक तैयारी में जुटे

    वहीं मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की जय -जयकार लगाते हुए संत मेरी कॉनवेंट परिसर से लेकर कुदा चर्च परिसर तक एक शोभायात्रा निकाली और एक दूसरे को खजूर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी. इसी के साथ अब मसीही समुदाय के लोग गुड फ्राइडे और पास्का पर्व की आध्यात्मिक तैयारी में  जुट गए. आयोजित शोभायात्रा के दौरान फादर दानिएल बरला, देवनिस तोपनो, अजीत गुड़िया, विपिन किशोर केरकेट्टा, अजीत केरकेट्टा, बीरेंद्र सुरीन,सभी धर्म बहनों के अलावे मसीही समुदाय के लोग काफी संख्या मे शामिल हुए थे.

    रिपोर्ट: शहाब अली,कामडारा, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news