सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से रेप, दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से रेप, दोनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. बता दें कि दो अप्रैल को सहेली के घर से लौट रही नाबालिग को दरिंदों ने हवस का शिकार बना लिया था. गिरफ्तार दोनों आरोपी लोहरदगा के चंदकोपा गांव निवासी योगेंद्र साहू का 22 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश साहू और निंगनी निवासी हरीनाथ साहू का 19 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार साहू है.

    घटना के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित पीड़िता को परिजनों ने हौसला दिया. परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद कांड संख्या 9/22 में भादवि की धारा 376डी, 506 और छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.  जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी सहेली के घर उससे मिलने गई थी. मगर घर पर उसके नहीं होने की वजह से वह शाम में लौट रही थी. तभी मौका पाकर दोनों अपराधियों ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news