रामनवमी कल : धनबाद में हुआ पंडित विजय शंकर मेहता का प्रवचन, उमड़े भक्त


धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के गोल्फ मैदान में शनिवार को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में लोग उमड़े. इस मौके पर 21 कन्याओं का पूजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एकल संस्था की ओर से किया गया.
इस मौके पर एकल के संयोजकों ने कहा कि गांव के बच्चों को शहर से जोड़ना, शहर को दिखाना, उन्हें आगे बढ़ाना, उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़े रखना संस्था का उद्देश्य है. गांव में साक्षरता कैसे बढ़े, इस पर विशेष फोकस होता है. काफी संख्या में एकल से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी है.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह /प्रकाश महतो, धनबाद
4+