ग्रामीणों को गुमराह कर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण के नाम पर बेचा जा रहा फार्म                                                  

    ग्रामीणों को गुमराह कर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण के नाम पर बेचा जा रहा फार्म                                                  

    चाईबासा (CHAIBASA) : झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण के नाम पर पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा वन क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के बीच पिछले कुछ दिनों से भ्रम फैलाकर एक फार्म का वितरण और बिक्री तक की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि एक-एक फार्म 10-10 रुपए में बेचा जा रहा है. इस फार्म को भरकर छोटानागरा में आज आयोजित होने वाले झारखंड के आंदोलनकारी सह झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो के कार्यक्रम में जमा करने को कहा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि इस फार्म को तमाम गांवों के तमाम परिवार के लोग भर रहे हैं.

    जबकि फार्म में उल्लेखित बिंदुओं को वह पढ़ नहीं रहे हैं कि इस फार्म को वैसे लोग ही भर सकते हैं जिनके पास झारखंड गठन आंदोलनकारी होने का प्रमाण, कोई दस्तावेज हैं. आवेदन में साफ उल्लेख है कि यदि संलग्न दस्तावेज आयोग के द्वारा सही नहीं पाया जाता है तो वैसे आवेदकों पर आयोग कानूनी कार्रवाई करने के लिये बाध्य होगा.

    रिपोर्ट : संदीप गुप्ता ,गुवा ,चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news