बेटी छिप-छिप कर करती थी प्रेमी से बात, पत्थर से कूच कर पिता ने प्रेमी को मार डाला !

    बेटी छिप-छिप कर करती थी प्रेमी से बात, पत्थर से कूच कर पिता ने प्रेमी को मार डाला !

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चाईबासा  में बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता द्वारा पत्थर से कूचकर बेटी के प्रेमी की हत्या की देने की खबर सामने आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं. मृतक की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चर्च कंपाउंड के रहने वाले अर्पित डाडेल के रूप में की गई है.

    क्या है मामला

    गुरुवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी के पास एक युवक अर्पित डाडेल का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.  पुलिस फोर्स के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में पत्रकारों  से  बात करते हुए पाठक ने बताया कि मृतक की हत्या प्रेम संबंध में की गयी है. पुलिस का आरोप है कि अर्पित चाईबासा की ही एक लड़की से प्रेम करता था. फोन पर दोनों की लंबी बातें होती थीं. इस बात का लड़की के पिता को जबसे पता चला, उन्होंने दोनों के संबंध का विरोध किया. अपनी बेटी को समझाने के अलावा अर्पित को भी इसके लिए कई बार टोका. पर दोनों की बातचीत जारी रही. आरोप है कि इसी कारण लड़की के नाराज पिता अर्पित की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news