दो दिवसीय कौलेश्वरी महोत्सव का 8-9 अप्रैल को, कई लोक गायक बिखेरेंगी आपना जलवा

    दो दिवसीय कौलेश्वरी महोत्सव का 8-9 अप्रैल को, कई लोक गायक बिखेरेंगी आपना जलवा

    चतरा(CHATRA): हंटरगंज प्रखंड के सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीन धर्मों (हिंदू जैन एवं बौद्ध) के संगम स्थली कौलेश्वरी महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है. जमीनी स्तर पर लगभग तैयारी हो चुकी है. 8 एवं 9 अप्रैल को महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

    ये होगी कार्यक्रम की रूपरेखा

    8 अप्रैल को शाम 7 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. जिसमें सर्वप्रथम आए हुए विशेष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन होगा. 8 बजे शाम से 9 बजे शाम तक स्थानीय कलाकारों द्वारा उनके कला का प्रदर्शन होगा. 9 से 11 बजे रात तक बिहार-झारखंड-यूपी की मशहूर भोजपुरी गायिका अनु दुबे अपना जलवा बिखेरेंगी.

    वहीं 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा हटवारिया में स्थित बौद्ध धर्म के लामा का प्रतिमा अनावारण होगा. जिसके बाद स्थानीय मंत्री के द्वारा योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 7 बजे से शुरू होगी, जो 11 बजे रात तक आयोजित की जाएगी. 7 बजे उपस्थित अतिथियों के द्वारा उद्घाटन होगा. एक घंटा स्थानीय कलाकारों को समय दिया जाएगा. 9 बजे से बिहार-यूपी के मशहूर भक्ति जागरण की गायिका रंजना राय के द्वारा विशेष भक्ति जागरण किया जाएगा. 11 बजे कार्यक्रम की समापन की जाएगी.

    लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं मन्नत मांगने

    विदित हो कि कौलेश्वरी पहाड़ पर चैत रामनवमी के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. मां कौलेश्वरी से अपनी मन्नत मांगते हैं. इस मेले में बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी, दिल्ली व अन्य जगहों से श्रद्धालु, पर्यटक एवं दर्शनार्थी लाखों की संख्या में पहुंचते हैं. पूरे रामनवमी मेला के दौरान कौलेश्वरी पहाड़ पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है.

    रिपोर्ट: सरयू यादव, हंटरगंज(चतरा)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news