चैती छठ पर्व पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को व्रतियों ने दिया अर्ध्य, बड़ी संख्या में छठ घाट पहुंचे श्रद्धालू


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - लौहनगरी जमशेदपुर में चैती छठ की धूम देखने को मिल रहा है. मानगो के स्वर्णरेखा नदी घाट के साथ साथ सिद्धगोरा के सूर्य मंदिर छठ घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को पहल अर्घ्य दिया है. कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की समाप्ति करेंगे. लोक आस्था के इस पर्व में साफ सफाई का काफी महत्व रखा जाता है. अस्ताचल गामी भाष्कर को अर्घ्य दे कर पहले दिन का सूर्य की उपासना पूरी की गई. कल उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दे कर लोक आस्था के इस पर्व की समाप्ति हो जाएगी. पहले दिन लोगों का जनसैलाब घाटों पर देखने को मिला. बच्चे बड़े सभी इस पर्व में अपना योगदान देते है, ताकि पर्व सही ढंग से संपन्न हो सकें. भगवान भाष्कर को अर्घ्य दे कर सभी व्रती अपने घर में सुख शांति और समृद्धि की कामना की.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+