रामनवमी पर नहीं बजेगा डीजे, भारी वाहनों की शहर में होगी "नाे इंट्री"

    रामनवमी पर नहीं बजेगा डीजे, भारी वाहनों की शहर में होगी "नाे इंट्री"

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा शांति समिति के साथ जिले के सभी थाने के अखाड़ा कमेटी के लोग मौजूद रहे. इस बैठक में उपायुक्त और एसएसपी ने सरकार की गाइडलाइन को पालन करने का सभी अखाड़ा समितियों को आदेश दिया है. इस बार 2 साल बाद रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसमें भी सरकार ने डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी है और एक अखाड़ा समिति में मात्र 100 लोग ही शामिल होंगे, यानी विसर्जन के दौरान एक हजार से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकते.

     शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी मनाने की अपील

    जिला प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों को शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पर्व मनाने और विसर्जन को लेकर अपनी बात सामने रखी. हालांकि, उपायुक्त ने सभी अखाड़ा समितियों से आग्रह किया है कि समय से पहले वह आदेश की कॉपी उपायुक्त से ले ले. वैसे जिन अखाड़ा समिति के पास लाइसेंस है उन्हें भी आदेश लेने की जरूरत है. फिलहाल, रामनवमी पर्व से पहले लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर भी प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. वहीं छठ व्रत धारियों की सुविधा को लेकर सभी घाटों पर ब्रैकेटिंग और चेंजिंग रूम बनाया गया है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news