विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल : उमाशंकर बने अध्यक्ष, अंकित साहू संयोजक

    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल :  उमाशंकर बने अध्यक्ष, अंकित साहू  संयोजक

    लातेहार(LATEHAR) : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नई कमेटी की गठन करने के साथ-साथ राम जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह के साथ-साथ विभाग मंत्री गौरव कुमार , विभाग संगठन मंत्री विजय यादव ने शिरकत की. बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के नई कमेटी गठन करने को लेकर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में उमा शंकर उपाध्याय का नाम चुना. वहीं बजरंग दल के संयोजक के रूप में अंकित साहू के नाम पर सभी ने सहमति बनाई. अंकित साहू के संयोजक बनाए जाने पर मौजूद प्रांत संगठन मंत्री के साथ-साथ अन्य लोगों के द्वारा बधाई देते हुए विश्व हिंदू परिषद के नीति सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया.

    रिपोर्ट : शशि शेखर, बरवाडीह/ लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news