रामगढ़ : LPG गैस लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ : LPG गैस लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ (RAMGARH) :  रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल  चुटूपालू घाटी में सुबह तीन बजे LPG गैस लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. पर राहत की बात रही कि टैंकर लीक नहीं किया. इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

    वाहनों की लंबी कतार, रास्ता हुआ जाम

    घटना के बाद से रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पूरी तरह से जाम हो गया. सड़क के दोनों तरफ  दूर तक गाड़ियां कतार खड़ी दिखीं. घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस और NHI मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से चालू हो सकी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news