अगलगी ने मचाई भीषण तबाही, वृद्ध की मौत, मासूम बच्ची की हालत नाजुक

    अगलगी ने मचाई भीषण तबाही, वृद्ध की मौत, मासूम बच्ची की हालत नाजुक

    चतरा (CHATRA) : चतरा में बेकाबू आग लगातार भीषण तबाही मचा रही है. शहर के गुदरी बाजार स्थित संतन केशरी के झारखण्ड किराना दुकान और दो मंजिला मकान में मंगलवार को देर रात आग लग गई. घटना में जहां लाखों रुपए के सामान जलकर स्वाहा हो गए, वहीं घर में सोए 94 वर्षीय वृद्ध की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि इस दौरान सदर थाना के एएसआई शशिकांत ठाकुर के साहसिक कदम से दादा के कमरे के बगल में सो रही मासूम बच्ची की जान बच गई. जान जोखिम में डाल फायर ब्रिगेड के सीढ़ियों के सहारे आग के लपटों से धधकते घर में घुस एएसआई ने बच्ची को बेहोशी की अवस्था में बाहर निकाल लिया.  उसे घायलावस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग रेफर कर दिया है.  

    शार्ट सर्किट से लगी आग

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर  काबू पाया. वहीं घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे एसपी राकेश रंजन, एसडीओ मुमताज अंसारी और एसडीपीओ अविनाश कुमार स्थिति पर खुद पैनी नजर बनाए हुए हैं. घटना तड़के सुबह करीब तीन बजे की है. गलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. अगलगी की घटना में वृद्ध की दर्दनाक मौत से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि घर के नीचले तल्ले में अशोक साव का किराना दुकान और हिंदुस्तान लीवर की एजेंसी थी. जबकि ऊपर तल्ले में अशोक साहू का परिवार रहता है. नीचले तले की दुकान और गलियारे में अगलगी के कारण घर के सभी सदस्य बाहर नहीं निकल सके. अशोक साव और घर के कुछ लोग किसी तरह छत के सहारे दूसरे के घरों में चले गए.  जबकि उनके पिता और मासूम बच्ची घर में फंस गई. जिसके बाद जहां दम घुटने से वृद्ध पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं मासूम बेटी की स्थिति गंभीर है.

    रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news