कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ही निकली हत्यारिन, प्रेमी के साथ गिरफ्तार

    कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ही निकली हत्यारिन, प्रेमी के साथ गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD) -  करमाटांड़ में टोमैटो सॉस की मिनी फैक्ट्री और हीरापुर हटिया में दुकान चलाने वाले मुकेश पंडित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का आज का दावा किया. एसएसपी संजीव कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उज्जवल शर्मा ने मुकेश पंडित की हत्या की है. इसमें मुकेश पंडित की पत्नी नीलम देवी ही षड्यंत्रकारी है. बता दें कि दामोदरपुर में गोली मारकर मुकेश पंडित की हत्या कर दी गई थी. एसएसपी ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. 

    पति को रास्ते से हटाने में पत्नी ने किया प्रेमी का सहयोग

    घटना क्यों और कैसे घटी, इसका खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि यह मामला बहुत ही अजीबो-गरीब है.  उज्जवल शर्मा पहले मुकेश पंडित के यहां काम करता था. इसी क्रम में मुकेश पंडित के यहां उसका आना-जाना हुआ और मुकेश पंडित की पत्नी से उसकी जान पहचान बढ़ी. फिर दोनों ने मिलकर मुकेश पंडित को रास्ते से हटाने की योजना पर काम करने लगे. 

    प्यार का झासा

    इसी क्रम में उज्जवल शर्मा ने एक लड़की के नाम से फेक आईडी बनाया और मुकेश शर्मा से चैटिंग कर उसे प्यार के झांसे में फंसाया. यह कुछ दिनों तक चला. उसके बाद मुकेश पंडित ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दोनों जैसे ही उस रात आमने-सामने हुए, उज्जवल शर्मा ने मुकेश पंडित पर गोली दाग दी. जिससे मुकेश पंडित की मौत हो गई. हत्या करने के बाद उज्जवल शर्मा आराम से अपने घर में ही रहा. बताया जाता है कि दोनों का घर बहुत पास में ही है. एसएसपी ने आज फिर दोहराया कि अपराधी भले ही अपराध कर लें, लेकिन पुलिस उन तक देर-सबेर पहुंचेगी जरूर.

    रिपोर्ट : शाम्भवी और प्रकाश, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news