प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मनाया जाता है बाहा पर्व : इरफान अंसारी

    प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए मनाया जाता है बाहा पर्व : इरफान अंसारी

    जामताडा ( JAMTARA ) - जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी मिहिजाम के कुशियारो में बाहा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सृष्टि की सम्मान में मनाया जाने वाला बाहा पर्व हमारी विरासत है. आदिवासी समाज का जल, जंगल, जमीन से अटूट संबंध है. प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन करने वाला आदिवासी समाज सब के लिए प्रेरणादायी है.

    आदिवासियों के विकास और कल्याण को मिल रही प्राथमिकता

    मौके पर उन्होंने कहा कि वह जब से विधायक बने है, आदिवासी समाज के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे है. उनका लक्ष्य आदिवासी समाज को विकास से जोड़ना और उनको योजनाओं का लाभ दिलाना है. आगे उन्होंने कहा की अलग राज्य बनने के बाद से ही झारखण्ड में भाजपा का शोषण रहा है. इसके कारण आदिवासी समाज विकास से दूर रह गया. भाजपा ने हमेशा जल, जंगल, जमीन को लूटने का काम किया न कि आदिवासियों के विकास पर. लेकिन आज झारखण्ड में हमारे ओजस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार है, जिसमें आदिवासियों के विकास और कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news