टिकट कालाबाज़ारी के खिलाफ आसनसोल रेल मण्डल अभियान जारी, 21 व्यक्ति गिरफ्तार

    टिकट कालाबाज़ारी के खिलाफ आसनसोल रेल मण्डल अभियान जारी, 21 व्यक्ति गिरफ्तार

    देवघर(DEOGHAR): टिकट कालाबाजारी के खिलाफ आसनसोल रेल मंडल ने पिछले 1 से 31 मार्च तक व्यापक पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया है. कोविड के दौरान फिर से पटरी पर ट्रेन के परिचालन शुरू होने से टिकट की कालाबाजारी करने वालों की भी चांदी हो गयी थी. रेल अधिकारियों को मिली सूचना के बाद आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी ने टिकट कालाबाजारी को रोकने के लिए आरपीएफ को जिम्मा सौंपा था. आरपीएफ द्वारा 1 मार्च से लेकर 31 मार्च तक मंडल के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की. इसका परिणाम भी सामने आया. आरपीएफ द्वारा की गई छापामारी में टिकटों की अवैध खरीद में शामिल अधिकृत आइआरसीटीसी एजेंटों के खिलाफ 07 मामले दर्ज किए गए. इसमे 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार में से 08 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट थे. इसके अलावा 07 आईआरसीटीसी के उपयोगकर्ता है. irctc साइट को उपयोग कर के टिकट बनाने वाला आईडी को ब्लॉक कर दिया गया है. वही इनके पास से 26,173 रुपये मूल्य के 23 लाइव ई-टिकट जब्त किए गए है. जबकि 260816 रुपये मूल्य के 235 पहले के बने ई-टिकट को जब्त किया गया है. इतना ही नही इनके पास से 5060 रुपय मूल्य का 01 काउंटर टिकट को भी जब्त किया गया. रेलवे टिकटों के दलालों के खिलाफ आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन भविष्य में भी उसी जारी रहेगा. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news