बिजली विभाग को विधायक ने दी चेतावनी, बिजली आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार, तो बैठेंगे धरने पर

    बिजली विभाग को विधायक ने दी चेतावनी, बिजली आपूर्ति में नहीं हुआ सुधार, तो बैठेंगे धरने पर

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद -हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कमी को लेकर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने शनिवार को झारखंड विजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के के वर्मा से बात की.  उन्होंने कहा कि लगातार हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में बिजली की स्थिति में गिरावट देखने को मिल रही है.  उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद राजस्व देने में भी पीछे नहीं है. पचम्बा विद्युत ग्रिड को क्षमता के मुताबिक बिजली मिल रही है.  इसके बावजूद हुसैनाबाद को कम बिजली मिलने का कोई औचित्य नज़र नहीं आता है.विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि अभियंता उपभोक्ताओं को परेशान करना बंद करें.  अगर किसी व्यक्ति पर बकाया है तो उन्हें पहले नोटिस दें, सीधे मुकदमा करना उचित नहीं है.

     विधायक कमलेश सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली में सुधार और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो, उनके नेतृत्व में हुसैनाबाद हरिहरगंज की जनता निगम के रांची और डालटनगंज कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे. विधायक की शिकायत पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केके वर्मा ने दो दिनों के अंदर सुधार का आश्वासन दिया है.  कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्र और  रमज़ान पर बिजली की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news