आसनसोल उपचुनाव : शांतिपूर्ण मतदान को लेकर बंगाल-झारखंड के पुलिस अधिकारियों की हुई मैराथन मीटिंग

    आसनसोल उपचुनाव : शांतिपूर्ण मतदान को लेकर  बंगाल-झारखंड के पुलिस अधिकारियों की हुई मैराथन मीटिंग

    धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल के आसनसोल में होने वाले लोकसभा उप चुनाव को लेकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकंठम ने आसनसोल के सर्किट हाउस मे आज अंतर राज्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की. इस बैठक में धनबाद जिले के एसएसपी संजीव कुमर, जामताड़ा एसपी दीपक कुमर सिन्हा, संथाल डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, हावड़ा एसआरपी, धनबाद एसआरपी, पुरुलिया एसपी, बाकुड़ा  एसपी, बीरभूम एसपी सहित आसनसोल से सटे राज्यों व तमाम जिलों के थानो के प्रभारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    शांतिपूर्ण चुनाव करने को लेकर हुई चर्चा

    बैठक में आसनसोल लोकसभा के होने वाले उपचुनाव को कैसे व किस तरह शांति पूर्ण रूप से कराया जाएं, इस पर चर्चा की गई. साथ में सीमावर्ती क्षेत्रों पर दोनों तरफ से स्थाई रूप से नजर बनाये रखने पर भी अहम् रूप से चर्चा हुई. वहीं इस बैठक को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमर नीलकंठम ने बताया कि आसनसोल लोकसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर आसनसोल ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में कैश रूपए के साथ-साथ अवैध हथियार और भारी संख्या में बम भी बरामद किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें खबर है कि सीमावर्ती इलाकों से सीमा पार कर अपराधी चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. इस लिए अंतराज्य पुलिस की विशेष बैठक की गई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news