साइबर अपराध के माध्यम से अकूत संपति जमा करने वाले पिता-पुत्र समेत 5 गिरप्तार, संपति अटैच के लिए ईडी पत्र लिखेगी पुलिस

    साइबर अपराध के माध्यम से अकूत संपति जमा करने वाले पिता-पुत्र समेत 5 गिरप्तार, संपति अटैच के लिए ईडी पत्र लिखेगी पुलिस

    देवघर (DEOGHAR) - पुलिस ने साइबर अपराध कर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले बाप बेटा सहित 5 को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए इन 5 साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने 7 मोबाइल,18 सीम,1 स्कोर्पियो और 20 हज़ार रुपया नगद बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही हैं. जिला के पुलिस कप्तान धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने मारगोमुण्डा और नगर थाना क्षेत्र से इन सभी को गिरफ्तार किया है. इनके द्वारा e वॉलेट, upi, फ़र्ज़ी कस्टमर केयर अधिकारी बनने के अलावा गूगल पर विभिन्न तरह का ऐड देकर भोले भाले लोगों को अपनी मीठी बातों में फंसाकर उनके बैंक एकाउंट को साफ कर दिया करते थे.

    इन अपराधियों पर कई मामले है दर्ज

    साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार 5 में से शहूद अंसारी और इसका बेटा मुस्तकीम अंसारी ने साइबर ठगी कर अकूत संपत्ति अर्जित किया है. इनके संपत्ति को अटैच करने के लिए ed को लिखा जाएगा. इसके अलावा गिरफ्तार अयुब अंसारी नामक साइबर अपराधी गुजरात में वांछित है. इसके ऊपर गुजरात राज्य के कई थानों में साइबर अपराध का मामला दर्ज है. साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी शातिर है. इनमें से कई तो कमीशन पर साइबर ठगी का पैसा इधर से उधर करता था. साइबर डीएसपी ने बताया कि ये लोग जेल में बंद कुख्यात साइबर अपराधी इशाक अंसारी के लिए काम करते है. इशाक के ऊपर पूरे देश मे 1042 मामला दर्ज है. सिर्फ तेलंगाना राज्य में 103 मामला इसके ऊपर विभिन्न थानों में दर्ज है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news