दो साल बाद प्रभु जगरनाथ की रथ यात्रा, तैयारी शुरू 

    दो साल बाद प्रभु जगरनाथ की रथ यात्रा, तैयारी शुरू 

    धनबाद(DHANBAD) - हर साल की तरह  इस वर्ष भी एक  जुलाई को देश भर में होने वाले महाप्रभु जगरनाथ की रथ यात्रा को लेकर निरसा जगन्नाथ मंदिर  कमेटी के सदस्यों  उत्साह है.  इसी कड़ी में आज निरसा जगरनाथ मंदिर कमेटी के सचिव मनजीत सिंह के नेतृत्व में 12 वीं  रथ यात्रा को  भव्य रुप से निकाले जाने को लेकर  सहमति बनी. इस वर्ष पहली बार एक साथ रथ यात्रा के दिन तीन रथों को बहुत ही भव्य रुप से सजाकर महाप्रभु जगन्नाथ ,भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा को तीन अलग-अलग रथों में ले जाने की तैयारी की जा रही है.  निरसा के नया डंगा, काली मंदिर परिसर में तीन अलग-अलग रथों को बनाने और सजाने का कार्य आज  विधि- विधान से शुरू किया गया.   सचिव मनजीत सिंह के साथ तमाम मंदिर कमेटी के सदस्य  उपस्थित थे.  मौके पर सचिव मंजीत सिंह ने कहा कि विगत दो वर्षों में कोरोना काल के चलते इस आयोजन को भव्य रूप से नहीं किया जा सका पर इस बार कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए तीन अलग-अलग रथो की शोभायात्रा निकाली जाएगी ,जो निरसा में पहली बार होगी और देखने लायक होगी. 

    रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news