नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान, अवैध दुकानों को हटाया, सामान किया जब्त


धनबाद(DHANBAD)- नगर निगम के अधिकारियों ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के आसपास फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर लगाई गई दुकानों को हटाया.बता दें कि दुकानों के कारण, रोड पर अधिक ट्राफिक हो जाने से कॉलेज आने -जाने वाले छात्राओं को परेशानी होती है. नगर निगम की ओर से हर समय कि दुकानें हटा लें, लेकिन दुकानदारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था, इसी कारण आज नगर निगम की ओर से रोड पर लगी अवैध दुकानों को हटाया गया. कुछ सामानों को जब्त कर लिया गया है और अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम इस रोड पर लगातार अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाते रहेगा.
4+