कोरोना काल के दो साल बाद रामनवमी का निकलेगा जुलूस, तैयारी जोरों पर

    कोरोना काल के दो साल बाद रामनवमी का निकलेगा जुलूस, तैयारी जोरों पर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): 2 साल बाद राज्य सरकार ने रामनवमी महोत्सव बनाने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद अब रामनवमी की तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है. उधर जम्मू अखाड़ा अब रामनवमी महोत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है. 6 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी. उसके बाद झंडा का पूजन और शस्त्र पूजन होगा फिर आतिशबाजी होगी. स्थानीय कलाकार द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है. वैसे इस बार 11 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसको लेकर सभी अखाड़ों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उधर जम्मू अखाड़ा समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है और साथ ही सरकार से मांग की है कि 100 लोगों की जो सीमा है उसे बढ़ा दिया जाए.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news