अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी


धनबाद(DHANBAD) - गोविंदपुर के नगरकियारी जाने वाली मुख्य सड़क पर हीरापुर गांव के ठीक आगे पुल के समीप एक अज्ञात शव को शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा. नाईट ड्यूटी कर घर जा रहे मजदूरों ने इसकी खबर गांव में दी. जिसके बाद पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. .जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया है.लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है.पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. लगता है किसी दूसरी जगह हत्या कर लाश को लाकर यहाँ फेंक दिया गया है.
रिपोर्ट :प्रकाश। धनबाद
4+