दुमका(DUMKA): कुछ दिन पूर्व धनबाद में दो छात्राओं की निर्मम हत्या हुई और हत्यारे पुलिस गिरफ्त से अभी तक बाहर हैं. इससे नाराज छात्र समन्वय समिति के सदस्यों ने दुमका में एसपी कॉलेज के सामने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. छात्रों का कहना है कि झारखंड में इन दिनों हत्या और बलात्कार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ दिन पूर्व धनबाद में दो छात्राओं की निर्मम हत्या कर दी गयी. इसके बाद तेजाब डालकर साक्ष्य को छुपाने का भी प्रयास किया गया.
बलात्कार के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका
इस पूरे मामले में बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. इस मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल रही है. यह दर्शाता है कि अपराधियों को शासन और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है. छात्र नेता राजेन्द्र मुर्मू और श्यामदेव हेम्ब्रम ने कहा कि छात्रों के साथ जुल्म हो तो भला छात्र समन्वय समिति चुप कैसे बैठ सकता है. उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो छात्र समन्वय समिति द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
4+

