मां काली की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, कलश यात्रा में शामिल हुई 151 कुमारी कन्या

    मां काली की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ आयोजन, कलश यात्रा में शामिल हुई 151 कुमारी कन्या

    देवघर(DEOGHAR): करों प्रखण्ड के धार्मिक व पौराणिक गांव करोंग्राम के स्थानीय मालटोला के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर व मां काली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 151 कुमारी कन्याओं द्वारा गुरुवार को भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गई. इस दौरान कलश यात्रा गांव के राय टोला, मंडल टोला, बनिया टोला, चण्डी मोड़ और सिंह टोला आदि टोलों से भ्रमण करते हूए स्थानीय राजा पोखर में पंडित आचार्य नीलमणि, तुलसी ओझा व मंदीप ओझा द्वारा विधिवत् जल संकल्प, जल-पूजन करते हूए बारी-बारी से कलश में जल भरा गया. तत्पश्चात् काली मंदिर की परिक्रमा करते हुए काली मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया. इस दौरान पूरा गांव में मां काली की भक्ति में लीन हो गया. चारो ओर  वातावरण भक्तिमय हो गया.

    बाहर से आए कलाकारों के द्वारा होगा भजन संध्या का आयोजन

    गौरतलब है कि तीन दिनों तक जागरण, भजन, संकीर्त्तन के साथ बाहर से आए कलाकारो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया है. मौक पर यजमान शामलाल महतो, मीना देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष लोचन मंडल, विष्णु साह, हेमन्त सिंह, अशोक बा3री, ललन सिंह, विजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: गौरव जायसवाल, करों(देवघर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news