लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा सिविल कोर्ट ने आज दहेज हत्यारोपी युवक और उसके पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस संदर्भ में बताया गया कि कैरो थाना क्षेत्र निवासी रामपवित्र सोनी और सिद्धार्थ सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. बताया गया कि रजरप्पा निवासी युवती की शादी लोहरदगा के कैरो निवासी के साथ हुआ था. लेकिन, तीन वर्ष के अंदर युवती कैरो स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई. मामले की जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने पिता और बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

