बैंक के भीतर एलआईसी एजेंट के बैग से 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए अपराधी, दो धराए, दो फरार

    बैंक के भीतर एलआईसी एजेंट के बैग से 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए अपराधी, दो धराए, दो फरार

    देवघर (DEOGHAR) – देवघर नगर थाना स्थित यूको बैंक परिसर से अज्ञात अपराधियों ने LIC एजेंट से 1 लाख की लूट कर मौके से फरार हो गए. बता दें कि इस बैंक परिसर के पास ही पुलिस थाना है. इसके बाबजूद इस तरह की घटना आम लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा की जा रही है.

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि पीड़ित अमित कुमार बैंक से 1 लाख रुपया निकासी कर बैग में रखा था. बैंक में ही किसी से बात करने लगा. इस बीच 16 से 18 साल के 4 से 5 की संख्या में बैंक में मौजूद लड़कों ने बड़ी चालाकी से उसका बैग को काटकर उसमे रखे रुपया को उड़ा लिया. रुपया हाथ लगते ही सभी लड़के फरार होने लगे. इस बीच पीड़ित अमित को भनक लगी कि उनका बैग काट कर रुपया गायब किया जा चुका है. अमित ने बहादुरी दिखाई और दौड़ते हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. इस दरमियान अमित के साथ बैंक आए एक व्यक्ति ने भी मदद की और दोनों के द्वारा सभी अपराधियों में से 2 लड़कों को पकड़ लिया. लेकिन बाकी बचे लड़के भागने में सफल रहे. भागने वालों के पास ही रुपया है.

    फरार अपराधियों के धरपकड़ के लिए सर्च अभियान शुरु

    घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ बैंक पहुंचे. पीड़ित के बयान पर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरु कर दिया है. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के आधार पर बाकी लड़कों की पहचान करने में जुट गई है. वहीं पुलिस ने पीड़ित द्वारा पकड़े गए दोनों से कड़ी पूछताछ कर जल्द सभी की गिरफ्तारी करने की बात कही है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news