सरकारी आदेश को नहीं मान रहे कोयलांचल के निजी स्कूल संचालक, अभिभावकों का प्रदर्शन


धनबाद(DHANBAD): सरकार बड़ी या धनबाद के स्कूल के संचालक. स्कूल संचालक बहुत ही ठिठाई से सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं और सरकार और स्कूल प्रबंधन के बीच में पीस रहे हैं अभिभावक. स्कूल प्रबंधन कोई ना कोई जुगत लगाकर अभिभावकों से वार्षिक फीस लेने पर तुले हुए हैं. जबकि अभिभावक सरकार के आदेश का हवाला देकर कह रहे हैं कि जब से स्कूल खुला है तब से वह वार्षिक फीस देने को तैयार हैं . जबकि स्कूल प्रबंधन पूरे कोरोना काल का एनुअल फीस लेने के लिए बाध्य कर रहा है. आज डीएवी कोयला नगर के गेट पर अभिभावकों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और मांग की कि बंदी के समय का वार्षिक फीस नहीं लिया जाए. जानकारी मिली है कि गुरुवार को स्कूल में बच्चों को रिजल्ट देना था. यह कार्यक्रम पहले 29 मार्च को निर्धारित किया गया था लेकिन संभावित हंगामे को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया और 31 मार्च यानि गुरुवार को रिजल्ट देने की तिथि बताई गई थी. फीस नहीं देने वाले बच्चों का रिजल्ट रोक दिया गया है. इसके खिलाफ अभिभावक धरना पर बैठ गए हैं.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+