शिक्षकों का शिष्टमंडल प्रोन्नति मामले को लेकर BBMKUTA कुलपति से मिला

    शिक्षकों का शिष्टमंडल प्रोन्नति मामले को लेकर BBMKUTA कुलपति से मिला

    धनबाद(DHANBAD) - विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (BBMKUTA) का एक शिष्टमंडल आज  महासचिव डॉ आशीष कुमार  के नेतृत्व में कुलपति से मुलाकात की. शिक्षक संघ ने  कुलपति से मांग की कि  शिक्षकों के प्रोन्नति संबंधित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जाएं, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड  द्वारा जारी संकल्प के अनुरूप पीएचडी ,एमफिल धारक शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने संबंधित अधिसूचना जल्द से जल्द जारी किए जाएं, 

    शिक्षकों तथा कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द किया जाय  

    बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में विभिन्न स्तरों पर जैसे  वीक्षण, मूल्यांकन तथा प्रायोगिक परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान  अबिलंब  करना सुनिश्चित हो ,  विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तर की परीक्षाओं  की  उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विश्वविद्यालय स्तर पर कराया जाए ,
     महाविद्यालयों में IQAC को सुदृढ़ करने के लिए  विश्वविद्यालय महाविद्यालय को आर्थिक रूप से सहायता मिले.

    शिक्षक संघ की  मांगों पर सकारात्मक दिखे कुलपति

    बताया गया है कि  कुलपति, शिक्षक संघ की  मांगों पर सकारात्मक दिखे तथा  लंबित मांगों पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.  शिक्षक संघ ने भी विश्वविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास तथा शिक्षक हित में किए जाने वाले सभी कार्यों में संघ की सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन  कुलपति को दिया.शिष्टमंडल में महासचिव डॉक्टर आशीष कुमार  के अलावा  डॉ इंद्रजीत कुमार , डॉ राजीव प्रधान, डॉ निलेश कुमार सिंह, डॉक्टर जय गोपाल मंडल, डॉक्टर मंतोष कुमार पांडे, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉक्टर श्याम सिंह इत्यादि शामिल थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news