आजसू सुप्रीमो के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में छात्र संघ की नई कमेटी का विस्तार

    आजसू सुप्रीमो के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में छात्र संघ की नई कमेटी का विस्तार

    रांची(RANCHI): आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर आजसू छात्र संघ का गठन राज्य के सभी जिले और प्रखंड में किया जा रहा है. अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के विस्तार को लेकर पार्टी के पदाधिकारी तैयारी में लग गए है.  

    इसी कड़ी में लालपुर मंडल में बैठक कर इकाई का का गठन किया गया. जिसमें  अध्यक्ष अभिषेक वर्मा महासचिव मोहित श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष - विराज सिंह  ,सोशल मीडिया प्रमुख सनी दास  ,सचिव - अंकित वर्मा ,अरमान मल्लिक, बजरंग वर्मा, साहिल ,सदस्य दीपक कुमार, विशाल , यस सिंह, अजय वर्म, हर्ष कुमार, रोहित कुमार को बनाया गया है.    

    महानगर संयोजक अभिषेक झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन और अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है.  बैठक में मुख्य रूप से गौरव साहू, अमन वर्मा, अमित कुमार, राहुल वर्मा, निखिल, शुभम के अलावे कई सदस्य उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news