जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. मंगलवार, दिनांक 29 मार्च 2022को जमशेदपुर के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

    टाटा मोटर्स में 31को ब्लाक क्लोजर, एक अप्रैल को बंदी: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 31मार्च को ब्लाक क्लोजर लिया गया है. जबकि उसके दूसरे दिन 1अप्रैल को फिजिकल वेरीफिकेशन of इवेंट्री को लेकर अवकाश दिया गया है.इसके बदले तीन अप्रैल को रविवार के दिन साप्ताहिक अवकाश के बावजूद काम पर बुलाया गया है.इस प्रकार कंपनी 31मार्च व एक अप्रैल को बंद रहेगी.इस संबंध में प्लांट हेड की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. (दैनिक जागरण)

    बच्ची की हत्या में ममेरा भाई दोषी: बर्मामाईंस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के विरोध में पांच वर्षीय बच्ची की गर्दन काटकर हत्या के मामले में एडीजे-5 सह पोक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश संजय उपाध्याय ने मृतका के ममेरे भाई को दोषी पाया..घटना अप्रैल 2018की है जब बच्ची सुबह 11बजे से घर से गायब हो गई थी.पुलिस को सूचना देने पर उसका शव मिल था. (दैनिक जागरण)

    सेरेंगसिया -1837को जूरी अवार्ड, जमशेदपुर की प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में बनी है डाक्यूमेंट्री: जमशेदपुर की युवा फिल्मकार प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में बनी 'सेरेंगसिया-1837' डाक्यूमेंट्री को भोपाल में आयोजित चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जूरी अवार्ड से नवाज़ा गया.यह डाक्यूमेंट्री झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी पोटो हो के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह  पर आधारित है.'कश्मीर फाईल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने समापन समारोह में प्रज्ञा सिंह को सम्मानित किया.(प्रभात खबर )

    छत की सफाई कर रही महिला की हाइटेंशन की चपेट में आकर मौत,बिजली विभाग ने 15तो सीओ और मकान मालिक ने 20-20हजार  दिया मुआवज़ा: घोड़ाबांधा के कनपुटा बस्ती में कान्वाई यूनियन के नेता अमरजीत सिंह के घर में छत की सफाई कर रही महिला मजदूर कलावती गोराई(30)की 11हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई.तार घर की छत से गुजर रहा है.करंट लगने से कलावती बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही मौत हो गई.सूचना पर पुलिस, प्रशासन और विभाग के लोग पहुंचे.हंगामे के बीच बिजली विभाग ने 15हजार तो सीओ और मकान मालिक ने 20-20हजार मुआवजा दिया. (प्रभात खबर )

    मानगो पुल की मरम्मत शुरू, 5घंटे लगा जाम, एंबुलेस से लेकर स्कूली वैन ने झेली अव्यवस्था की मार: मानगो पुल की मरम्मत शुरू होने के पहले ही दिन सोमवार को भयंकर जाम लग गया.एंबुलेंस से लेकर स्कूली वैन को 300मीटर की दूरी पार करने में एक घंटे लग गए.प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी जाम में फंस गए.नो इंट्री का खुलना जाम की वजह बनी.सिटी एसपी समेत अन्य पदाधिकारी हालात से निपटने के लिए सड़क पर उतरे.(हिंदुस्तान)

    रेलवे क्षेत्र में सेल्फी लेने पर देना पड़ेगा एक हजार जुर्माना: रेल पटरियों और प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने के दौरान हो रहे हादसों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए नया कानून बनाया है.उसके तहत  एक हजार जुर्माने या छह माह की जेल हो सकती है.इस सिलसिले में रेलवे ने सोमवार को अधिसूचना जारी की. (हिंदुस्तान)

    टाटा स्टील के अतिरिक्त निदेशक बने नोएल टाटा: टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने नोएल टाटा की अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्ति की है.मुंबई में बोर्ड की बैठक में उनकी नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई.28मार्च से यह नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी.वे वर्तमान में टाटा इंटरनैशनल लि, वोल्टास लि,टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लि के चेयरमैन और टाइटन कंपनी लि के वाइस चेयरमैन हैं. (उदितवाणी)

    रिपोर्ट:अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news