खेत से आदिवासी युवती का मिला अर्धनग्न अवस्था में शव, पुलिस जांच में जुटी

    खेत से आदिवासी युवती का मिला अर्धनग्न अवस्था में शव, पुलिस जांच में जुटी

     धनबाद(DHANBAD) - पूर्वी  टुंडी के  बडबाद गांव में एक आदिवासी युवती का शव तालाब के बगल के  खेत में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. युवती की  उम्र लगभग 18 वर्ष है और  शव नग्न अवस्था में पाया गया है. इससे तरह -तरह की आशंका जन्म ले रही है. शव को तालाब से लगभग पचास मीटर तक घसीटते हुए खेत में ले जाया गया है. जिसके निशान मिले है.  शव देखने से  लगता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है.

    माँ के साथ अपने पूर्वजों के तालाब में स्नान करने गई थी 

    बताया जाता है कि युवती सोमवार की  सुबह लगभग साढ़े दस  बजे स्नान करने अपनी मां के साथ अपने पूर्वजों के तालाब बाड़ी गोड़िया गई, वे लोग रोजाना इसी तालाब में स्नान करने जाते थे. कुछ देर में मां  स्नान करके घर लौट गई.  अपनी बेटी को स्नान कर घर आने को कहा. लगभग आधे घंटे के बाद भी बेटी के घर नहीं आने पर मां  ने बताया कि वह दोबारा उसे ढूंढने तालाब गई.  परंतु उस समय बेटी  तालाब में उसे नहीं मिली.  ना ही उसके कपड़े आदि मिले तो उसे लगा बेटी दूसरे रास्ते से घर चली गई होगी, परंतु घर आकर देखा तो बेटी घर नहीं पहुंची थी. तब  चिंता होने लगी, तब  इसकी जानकारी अपने भाई  समेत घर के सभी सदस्यों को दी. घर वाले जब पहुंचे तो लाश खेत में मिली.   

    गांव में आग की तरह फैल गई घटना की सूचना  

    घटना की सूचना  गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.  घटना की सूचना पाकर पूर्वी टुण्डी थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुट गए है.  तालाब के मेढ पर स्थित बरगद पेड़ के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखा हुआ युवती की  बाल्टी, चप्पल, तेल, साबुन आदि बरामद किया गया है. जबकि शव के पास  भी एक जोड़ी चप्पल मिला है , जो किसी पुरुष का लगता है. मृतका  बचपन से ही अपनी मां के साथ बडबाद गांव में अपने मामा घर में रहती थी. थाना प्रभारी  ने कहा कि  कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का ही लग रहा है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असली खुलासा होगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news