मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, राज्य में अगले तीन दिन चलेगी लू


रांची(RANCHI): राज्य में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लू अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लू चलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक लू चलेगी.
29 से 31 मार्च तक चलेगी लू
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसांवा शामिल हैं. बता दें कि रांची का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 21 डिग्री तक पहुंच जाएगा. 29 मार्च के पहले मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.
कब किस जिले में लू का अलर्ट
29 मार्च : गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों के साथ इनके आसपास इलाके
30 मार्च : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम और इन जिलों के आसपास के इलाके
31 मार्च : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम सहित चाईबासा
4+