पत्रकार मोहन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन, 90 यूनिट रक्त संग्रहित

    पत्रकार मोहन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन, 90 यूनिट रक्त संग्रहित

    \जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के जाने माने न्यूज चैनल एससीसीएन के संस्थापक पत्रकार मोहन सिंह की स्मृति में शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह रक्तदान शिविर जनसेवक समिति के मार्गदर्शन में जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से साकची स्थित क्लब हाउस में आयोजित किया गया. रक्तदान शिविर में कुल 90 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मोहन सिंह के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन संयुक्त रुप से सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा और समाज सेवी बेली बोधनवाला द्वारा दीप प्रज्जवलित कर और मोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

    स्वास्थ्य मंत्री समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय, कुणाल षाड़ंगी, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेमजी, जवाहरलाल शर्मा, डॉ कविता परमार, मंजू सिंह, चंदा सिंह, लक्ष्मी सिंह लाल चंद सिंह राजपूत, कर्ण सिंह. हनी सिंह परिहार, रवि सिंह चंदेल मुख्य रुप से उपस्थित रहे. इस मौके पर चैनल के डायरेक्टर प्रशांत सिंह पुतुल ने रक्तदाताओं का स्वागत किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सुचाकर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शुभर्दर्शी, प्रियदर्शी, राजेश सिंह, रंभा शंकर सिंह, उज्जवल सिंह, कृष्णा सिंह, विकास सिंह, सुमंत सिंह, पिंटू प्रसाद, विकास गिरी, अरविंद मालेकर, गौतम कर, सुदामा साह, रजनीकांत नायक, अभिषेक राकेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news