अच्छी खबर : अब रांची से अहमदाबाद और पुणे के लिए शुरू होगी विमान सेवा

    अच्छी खबर : अब रांची से अहमदाबाद और पुणे के लिए शुरू होगी विमान सेवा

    रांची (RANCHI) : एयरकनेक्टिविटी के मामले में झारखंड से एक अच्छी खबर है. अब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 41 विमानों का परिचालन होगा. पुणे और अहमदाबाद के लिए भी जल्द ही विमान सेवा शुरू होगी. प्रति घंटे तीन विमानों की आवाजाही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होगी.

    कल से पुणे के लिए फ्लाइट

    अब राजधानी रांची से पुणे के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होगी. इस सेवा का लाभ 27 मार्च से उठाया जा सकता है. रांची से पुणे वाया बेंगलुरु होकर प्लेन जाएगा. पुणे से प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे विमान रांची पहुंचेगा.  रांची से बेंगलुरु के लिए 7:55 में रवाना होगा.  बेंगलुरु सुबह दस बजे पहुंचेगा. वहां से विमान पुणे के लिए कब उड़ान भरेगा, इसका समय अब तक तय नहीं. वहीं बेंगलुरु से उड़ान भर कर विभान रात 8:15 में रांची पहुंचेगा. अब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 41 विमानों का परिचालन होगा. इसमें रांची से दिल्ला, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, मुम्बई के लिए विमान है. जल्द ही पुणे और अहमदाबाद के लिए भी सेवाएं शुरू होंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news