मुकेश पंडित  हत्याकांड : हरिबोल देखने की बात कहकर रात में निकले, सुबह झाड़ी में मिला शव

    मुकेश पंडित  हत्याकांड : हरिबोल देखने की बात कहकर रात में निकले, सुबह झाड़ी में मिला शव

    धनबाद (DHANBAD) : कोयलांचल में 'बोली' और 'गोली' दोनों से कभी भी और कहीं भी खतरा हो सकता है.  पहले यहां माफिया अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए कत्ल करते थे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि छूटभैये  भी उसी राह पर चल पड़े हैं.  शुक्रवार की देर रात को सॉस  का कारोबार करने वाले मुकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  मुकेश  हीरापुर हटिया में दुकान चलाते थे. उनका परिवार हीरापुर के दामोदरपुर में रहता है.  कल रात दुकान बंद कर वह घर गए और फिर यह  कह कर घर से निकले कि  हरि बोल देखने जा रहे हैं, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटे.  

    रात 11 बजे के बाद से ही  मोबाइल था स्विच ऑफ 

    रात के 11 बजे के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ था.  घर वाले परेशान थे. रात में ही खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला.  सुबह फिर जब निकले तो एक सुनसान स्थान पर उनकी बाइक खड़ी देखी. फिर किसी अनिष्ट की आशंका से परेशान परिवार जन इधर-उधर खोजने लगे.  झाड़ी के पास मुकेश पंडित की लाश मिली.  घटना की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैली और वहां भीड़ जुट गई. धनबाद पुलिस के अलावा एएसपी भागे -भागे घटनास्थल पर पहुंचे.  पूछताछ की, लोगों से घटना की जानकारी ली. फिर लाश को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  मृतक के पिता इतवारी पंडित का कहना है कि वह लोग कल रात से ही खोज रहे थे, लेकिन सुबह में लाश मिली.  

    सॉस का कारोबार करते थे मुकेश पंडित

     मुकेश पंडित के भाई अर्जुन पंडित का कहना है कि भैया सॉस का कारोबार करते थे. कल रात 11 बजे के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था.  घरवाले कल रात से ही खोज रहे थे.  भाई का कहना है कि उनको किस से दुश्मनी थी, यह तो उन्हें नहीं मालूम है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.  पुलिस कई एंगल्स  से जांच कर रही है, कारोबारी दुश्मनी ,लेनदेन का विवाद या अन्य किसी भी कोण को ध्यान में रखकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है.  इधर परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news