शिखर जी मधुवन में पानी के लिए हाहाकार, 36 दिनों से बंद है जलापूर्ति

    शिखर जी मधुवन में पानी के लिए हाहाकार, 36 दिनों से बंद है जलापूर्ति

    गिरिडीह(GIRIDIH): चिरकी मधुबन जलापूर्ति योजना 36 दिनों से बन्द है. मधुबन व चिरकी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. खासकर जिस जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन पर केंद्र सरकार तक की नजर रहती है. वैसे तीर्थ में 36 दिनों तक पानी आपूर्ति नही होने से जनप्रतिनिधियों से लेकर विधायक, सांसद भी इंटरनेट मीडिया पर खूब कोसे जा रहे हैं. हालांकि, सांसद के प्रतिनिधि ने दावा किया है कि दो अप्रैल तक मोटर लग जायेगा जिसके बाद पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी. इधर, जिस जलापूर्ति योजना की जानकारी लेने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ दिनेश कुमार ने पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में जलापूर्ति योजना संचालन समिति के पदाधिकारियो के साथ बैठक की और विस्तृत जानकारी लेते हुए उपायुक्त को पत्र  प्रेषित करने का आश्वासन दिया.

    इंटेक वेल खराब के कारण जलापूर्ति बाधित

    बता दें कि मधुबन व चिरकी को बराकर नदी से पानी उपलब्ध कराया जाता है जिसके लिए बराकर नदी में इंटेक वेल बनाया गया है. वहीं इंटेक वेल में लगे मशीन खराब है जिस कारण जलापूर्ति बाधित है. बताया जाता है कि कभी समिति विवाद तो कभी ट्रांसफार्मर खराबी या कभी कर्मियों के हड़ताल के कारण दो साल से यह योजना हमेशा बाधित ही रह रही है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news