झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 25 मार्च को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    पूर्व मंत्री योगंद्र साव और पत्नी निर्मला को 10-10 साल कैद : हजारीबाग जिले के बड़कागांव के चीरूडीह में एनटीपीसी द्वारा जमीन अधिग्रहित क्षेत्र में खनन के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई गई है.  (दैनिक जागरण)

    एससी-एसटी को प्रोन्नति में आरक्षण पर हंगामा, विपक्ष ने फाड़ी विधेयक की कॉपी : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार की दूसरी पाली आरक्षण के मुद्दे पर गरम रही. भारी हंगामा व विपक्ष के शोर शराबे के बीच दो विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गए. (दैनिक जागरण)

    हिनू चौक पर जुटे आदिवासी समाज के लोग, आठ घंटे जाम रही सड़क : कोर्ट के आदेश से हिनू स्थित न्यू साकेत नगर (हुंडरू मौजा) में भुईंहरी पहनई जमीन से चहारदीवारी तोड़ कर रास्ता देने के विरोध में आदिवासी समाज ने गुरुवार को हिनू चौक जाम कर दिया. उपायुक्त के आश्वासन के बाद 8:15 बजे चौक खोल दिया गया.  (प्रभात खबर)

    शेरघाटी से 35 पिस्टल के साथ चार को दबोचा : संगठित अपराध के खिलाफ अनुसंधान कर रही झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गया जिले के शेरघाटी बस स्टैंड से 35 देसी पिस्टल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  (दैनिक जागरण)

     डिप्रेशन में थानेदार रूपा तिर्की ने आत्महत्या की थी – आयोग : साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की थी. यह खुलासा रिटायर्ड चीफ जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनी एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग ने किया है. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news