अब पेशरार के जंगलों में भी रह सकेंगे ऑनलाइन, 16 जगहों पर बहाल हो रही नेटवर्क सुविधा

    अब पेशरार के जंगलों   में भी रह सकेंगे ऑनलाइन, 16 जगहों पर बहाल हो रही नेटवर्क सुविधा

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : पेशरार का क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट व्यवस्था से पूरी तरह से महरूम है. पेशरार के एकाध स्थानों में फोन पर बड़ी मुश्किल से  बातें हो पाती हैं. यहां के लोगों के लिए अच्छी ख्रबर यह है कि अब यह इलाका भी नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा से युक्त हो जाएगा.  अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार के जंगलों में नेटवर्क की सुविधा बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन के द्वारा कदम उठाया जा रहा है.  पेशरार के 16 स्थानों में नेटवर्क सुविधा बहाल की जा रही है.    

    नक्सल विरोधी अभियान में सहायक

    लोहरदगा डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने बताया कि पेशरार के चिन्हित 16 स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी. प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिम जनजातियों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी.  नेटवर्क सुविधा हो जाने के बाद पेशरार के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान में पुलिस प्रशासन को काफी सहयोग मिलेगा. 

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन , लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news