अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ़्तार, कई हथियार बरामद


गुमला (GUMLA) : अवैध हथियार रखने के आरोप में डुमरी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिरिल कुमार मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि डुमरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी प्रखंड के खेतली पंचायत के मदरिया गांव निवासी शशिभूषण एक्का पिता स्व. नोवेल एक्का ने अपने घर में देसी बंदूक रखी है. इसका उपयोग वह लोगों को डराने धमकाने में कर रहा है.
12 बोर की एक देसी नाली बंदूक और कई सामान बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. गुरुवार को मदरिया गांव स्थित उसके घर में छापेमारी कर अवैध हथियार जिसमें 12 बोर का एक देसी नाली बंदूक, 12 बोर का एक देसी भरठुवा बंदूक, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस व 12 बोर का सात खाली कारतूस के साथ अभियुक्त शशि भूषण का को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. शशि भूषण एक्का ने अपने बयान में अपराध स्वीकार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिरिल मरांडी ने बताया कि शशि भूषण एक्का के उपर कोई भी पुराना अपराधिक मामला दर्ज नहीं है. वह लोगों को डराने धमकाने के लिए बंदूक रखता था. जिसके लिए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में मुख्य रूप से डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार, देवदत्त कुमार सिंह, पवन तिर्की, सूरज कुमार यादव,निर्मल कुमार महतो सहित डुमरी थाना में पदस्थापित जैप 02 व सैट109 के हव. व कर्मी मौजूद थे.
रिपोर्ट : बजरंग, चैनपुर/गुमला
4+