अवैध बालू उठाव के विरुद्ध छापेमारी, 12 ट्रैक्टर जब्त


धनबाद (DHANBAD) : गुरुवार दोपहर चिरकुंडा थाना क्षेत्र के सुंदरनगर नदी घाट पर एग्यारकुण्ड सीओ अमृता कुमारी ने छापेमारी कर अवैध बालू के उठाव में लगे 12 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चिरकुंडा पुलिस को सौप दिया है. इधर चिरकुंडा पुलिस जब्त ट्रैक्टर को अपने साथ थाना लाते हुए आगे की प्रक्रिया में जुड़ गई है. जानकारी के अनुसार सीओ अमृता कुमारी को सूचना थी कि लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न घाटों से बालू का उठाव अवैध तरीके से किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर सुंदरनगर नदी घाट पर छापेमारी कर 12 ट्रैक्टर जब्त करने का काम किया.
उपायुक्त ने जारी की चिट्ठी
इधर मीडिया से बातचीत में सीओ अमृता कुमारी ने बताया कि अवैध तरीके से बालू के उठाव अवैध तरीके से बालू का उठाव किए जाने के साथ ही गलत ढंग से उसका परिवहन भी किया जा रहा था. वहीं सीओ ने कहा कि उपायुक्त धनबाद के निर्देश पर छापेमारी की गई है. इसको लेकर उपायुक्त धनबाद द्वारा चिट्ठी भी निर्गत किया गया है. उसी के आलोक में छापेमारी की गई है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. मौके पर सीओ अमृता कुमारी के साथ चिरकुंडा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार उपस्थित थे.
रिपोर्ट : विनोद कुमाक सिंह,धनबाद (निरसा)
4+