पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    पलामू मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए पलामू के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  गुरुवार, दिनांक 24 मार्च 2022 को पलामू के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

    31 लाख छह हजार छह सौ रुप में हुई मुख्य सब्जी बाजार की बंदोबस्ती : बुधवार को नगर निगम क्षेत्र सभी 13 सैरातों की बंदोबस्ती हुई. इसे लेकर नगर निगम कार्यालय के सभागार में बैठक हुई और बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई. डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह, नगर आयुक्त समीरा एस और दंडाधिकारी कनीय अभियंता राहुल कुमार की देख-रेख में बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई.

    भेड़ पालक की पीट-पीट कर हत्या, भाई को किया घायल : मझिआंव थाना क्षेत्र के चिरकुटही गांव में मंगलवार की रात भेड़पालक सरयू पाल (63 वर्ष) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी, विरोध में ग्रामीणों ने भाई प्रभु पाल (60 वर्ष) को घायल कर दिया गया. उनके 40 भेड़ों को भी मार दिया गया. मृतक सरयू पाल गोसांग गांव के पखनाहा टोला में रहता था, जबकि भाई प्रभुपाल चिरकुटही गांव में रहता था. घायल प्रभु को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. (दैनिक जागरण)

    अपहरण व लूट गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार : पलामू पुलिस ने अपहरण व वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरोह का मास्टर माइंड चंदन कुमार रवि फरार है.  यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक के विजय शंकर ने दी. (हिंदुस्तान)

    नावाजयपुर प्रखंड का पीएचसी एएनएम और ड्रेसर के भरोसे : जिला का नवसृजित प्रखंड नावा जयपुर की करीब 50 हजार की आबादी का इलाज एक नर्स व ड्रेसर के भरोसे है. जातीय जनगणना के अनुसार प्रखंड में आदिम जनजाति, परहिया व टाना भगत प्रजाति की बहुलता है जिसे विलुप्त हो रहे प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है. सरकार की नजर में इस जाति के उत्थान व विकास के लिए कई योजनाओं का लाभ देकर इन्हें हर हाल में संरक्षित रखना है. (प्रभात ख़बर)

    विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप : हुसैनाबाद थाना के देवरी ओपी के बुधुआ गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी व विवाहिता का भाई अमरेश कुमार ठाकुर ने देवरी ओपी में लिखित शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि मेरी बहन गीता देवी (35) की शादी बुधुआ गांव निवासी युगल ठाकुर पुत्र अनिल ठाकुर से वर्ष 2005 हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. (दैनिक जागरण)

    रिपोर्टर : अमन प्रताप सिंह, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news