रंगदारी वसूलने आए एक अपराधी को पुलिस ने पिस्टल के साथ दबोचा

    रंगदारी वसूलने आए एक अपराधी को पुलिस ने पिस्टल के साथ दबोचा

    पलामू(PALAMU): पुलिस इन दिनों अपराधियों और रंगदारों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. पलामू को अपराध मुक्त करने की दिशा में पलामू पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराधी ,उग्रवादी और रंगदारों पर कड़ी कार्रवाई किया जा रहा है. पुलिस ने स्टेशन रोड से रंगदारी लेने आए एक अपराधी अरमान को दबोच लिया. अरमान के पास से पुलिस ने पिस्टल सहित कई सामान बरामद किया है.

    इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के विजय शंकर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मंगलवार की  रात पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड में चार अपराधी पिस्टल के बल पर लोगों से रंगदारी वसूल रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंची तो पुलिस को देख रंगदारी वसूल रहे चारों अपराधी भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी अरमान को पकड़ लिया. वहीं उसके पास से एक पिस्टल ,छः गोली,एक स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठा कर तीन अन्य भागने में सफल हो गए. पुलिस अन्य की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चला रही है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    रिपोर्ट :जफर महबूब ,मेदिनीनगर ,पलामू          


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news