लोहरदगा (LOHARDAGA) : सेन्हा थाना क्षेत्र के डाड़ू नदी में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मिला है. मृत व्यक्ति की पहचान सेन्हा निवासी ललन ठाकुर के रूप में हुई है. मृतक के परिजन ने एक दिन पूर्व ही लापता का रिपोर्ट सेन्हा थाना में दर्ज कराया था. इसके बाद आज लापता व्यक्ति का शव नदी से बरामद किया गया. मौके पर पहुंचे सेन्हा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि मृतक व्यक्ति तीन दिन से लापता था. परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया गया था. फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

