सात दिनों तक भक्ति मय रहेगा साबलपुर, कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद (DHANBAD) : वैश्विक महामारी कोरोना काल के बाद अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है. पिछले दो वर्षोंं से स्थगित होता आ रहा महारुद्र यज्ञ एवं भागवत कथा इस बार धनबाद के साबलपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 23 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होगी. इसकी शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला- पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया और पवित्र नदी से जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचे. स्थानीय मुखिया सुभाष गिरी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे जल यात्रा में शामिल हुए हैं और अगले 7 दिनों तक भागवत कथा का रसपान धनबाद के श्रद्धालु कर पाएंगे. अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी चित्रलेखा के द्वारा भागवत कथा का वाचन होगा.
4+