अवैध माइंस से सरकार को हो रहा सलाना हजारो करोड़ का नुकसान - कमलेश सिंह

    अवैध माइंस से सरकार को हो रहा सलाना हजारो करोड़ का नुकसान - कमलेश सिंह

    रांची (RANCHI) : झारखंड में अवैध माइंस और उससे हो रहे राजस्व के नुकसान का मसला मंगलवार को विधानसभा में उठा. हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने  विधान सभा में ध्यानाकर्षण के दौरान बकायदा विभिन्न कंपनियों का नाम लेते हुए आरोप लगाया.  कहा कि पलामू ज़िला के छतरपुर अंतर्गत रामगढ़ में विजय स्टोन, अर्जुनडीह के आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन कंपनी, गौतम इंटरप्राइजेज,गोविंद कंस्ट्रक्शन मसियाही चमरडीहा,पिपरा के चपरवार स्थित रिद्धि सिद्धि वर्क्स कांट्रेक्ट, मड़वा के गोविन्द कंस्ट्रक्शन एवं हरिहरगंज के रामपुर स्थित गौतम इंटरप्राइजेज द्वारा पत्थर का अवैध उत्खनन कर भंडारण कर उसे क्रासिंग कर भारी मात्रा में बेचा जा रहा है. विधायकने कहा कि इससे सरकार को हज़ारों करोड़ का नुकसान प्रत्येक वर्ष हो रहा है.

    अवैध माइन्की वजह से बीमारियों के शिकार हो रहे ग्रामीण

    कमलेश कुमार सिंह ने अपने सवाल पर विभागीय मंत्री के जवाब पर भी असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय ने जवाब में कहा है कि कुछ माइन्स की जांच कराई गई है. उन्होंने मांग की है कि स्पष्ट किया जाए कि किस-किस माइन्स की जांच में क्या पाया गया और क्या कार्रवाई की गई है. विधायक ने कहा कि झारखंड मिनिरल्स रूल 2017 (अवैध माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग और भंडारण) अंतर्गत पंजीकृत मिनिरल डीलरों के द्वारा भारी गड़बड़ी की जा रही है. उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होना गंभीर विषय है. इसपर सरकार को तत्काल कार्रवाई कराने की जरूरत है. इस मामले पर सरकार का यही रवैया रहा तो वह विधानसभा के अंदर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे. इस मामले में जिला और राज्य मुख्यालय में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पलामू ज़िला अवैध माइन्स और बालू की तस्करी का केंद्र बन गया है. इन अवैध माइन्स की वजह से आस पास गांव के ग्रामीण विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं.

    रिपोर्ट:समीर हुसैन/प्रकाश तिवारी, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news