गुमला : ननिहाल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

    गुमला : ननिहाल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

    गुमला (GUMLA) -  भरनो थाना क्षेत्र के चेटो गौरटोली गांव में सोमवार को गांव के ही सुनील उरांव की एक पेड़ से लटका शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही भरनो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. 

    बचपन से ही अपने घर से दूर नाना के साथ रहता था मृतक

    मृतक सुनील उरांव अपने नाना के ही घर में बचपन से रहता था. जानकारी के अनुसार बीते शाम को वह घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. अगली सुबह जब कुछ ग्रामीण बारी के तरफ गए तो सुनील का शव पेड़ से झूलता हुआ देखा और इसकी जानकारी मृतक को परिजनों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मृतक सुनील मूल रूप से सिसई थाना क्षेत्र के लिमड़ा गांव का रहने वाला था. लेकिन वह बचपन से ही अपने नाना के घर चेटो गौरटोली में ही रहता था. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news