डायन के संदेह में बुजुर्ग की हत्या का 20 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा, 9 गिरफ्तार

    डायन के संदेह में बुजुर्ग की हत्या का 20 दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा,  9 गिरफ्तार

    लातेहार(LATEHAR): डायन और भूत प्रेत का आरोप लगाकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 20 दिनों बाद खुलासा किया है. घटना में शामिल नौ लोगों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में  प्रत्युक्त दो बाइक, खून लगा पत्थर और कपड़ा भी बरामद कर लिया है.

    इस मामले का खुलासा करते हुए जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन  प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 फरवरी को लातेहार के कुरियाम गांव के पास दातम ग्राम निवासी टोकनाराय सिंह की कुछ लोगों ने हत्या डायन और भूत प्रेत का आरोप लगा कर कर दिया था. हत्या करने  के बाद टोकनाराय सिंह के शव को पास के नदी किनारे बालू में दफन कर दिया था. वहीं हत्या के दो दिन बाद शव को बालू से निकाल कर अपने अन्य सात साथियों की मदद से एक टाटा मैजिक पर लाद कर घटना स्थल से दूर चामा जंगल मे ले जाकर जला दिया था.  

    इस मामले में टोकनाराय सिंह की पुत्रवधू सरोज देवी ने लातेहार थाना में तीन मार्च को अपने ससुर की गुमसुदगी का मामला लातेहार थाना में दर्ज कराया था.पुत्र वधू ने ससुर का अफर कर हत्या करने की अशंका भी जताई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान कर दौरान दोनों आरोपियों की हिरासत में ले कर पुछ ताछ किया. जिसमें पुलिस के समक्ष दोनों ने हत्या की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार लिया और शव को जलाने की बात पुलिस को बताया. वहीं दोनों आरोपियों ने अन्य सात सहयोगीयो का भी नाम पुलिस को दिया. आरोपी के बयान पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार आकर जेल भेज दिया है

    रिपोर्ट :मनोज दत्त,लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news